दुनिया

Earthquake Tremors: नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 की तीव्रता

Earthquake Tremors: नेपाल में आज (23 नवंबर) तड़के सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल के चितलांग जिले में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ये झटके गुरुवार की सुबह लोगों ने महसूस किए. जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

महसूस किए गए झटके

गुरुवार को आए इस भूकंप में अभी तक किसी तरह की कोई हानि होने की जानकारी नहीं है. बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में 3 नवंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इस दौरान काफी नुकसान हुआ था. इस भूकंप में हुए नुकसान से नेपाल अभी भी उबर नहीं पाया है.

3 नवंबर को भूकंप ने मचाई थी तबाही

नेपाल में 3 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी. जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही हजारों लोग घायल हो गए थे, साथ ही हजारों लोगों के घर ढह गए थे. नेपाल में आए इस भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए थे.

21 नवंबर को काबुल में आया था भूकंप

गौरतलब है कि 21 नवंबर को अफगानिस्तान के काबुल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र 73 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया गया था.

यह भी पढ़ें- G-20 Summit की PM मोदी ने की अध्यक्षता, सदस्य देशों संग हुई वार्ता का एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने दिया ब्यौरा

ढाई हजार लोगों की हुई थी मौत

बता दें इससे पहले हाल ही में भूकंप के तेज झटके आए थे. जिसकी तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी. इस भूकंप की घटना में करीब ढाई हजार लोग मारे गए थे. ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर में आया था. जिसमें 9 हजार लोग घायल हो गए थे और तमाम इमारतें भी गिर गई थीं.

15 नववंबर को पाकिस्तान में आया भूकंप

15 नवंबर को पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे. राहत की बात ये रही थी कि इसमें किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई थी. पाकिस्तान में 11 नवंबर को भी काफी कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

1 hour ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago