मनोरंजन

सारा अली खान पर भड़के कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

कॉफी विद करण 8 काफी चर्चा में है. कुछ दिनों पहले इस शो में सारा अली खान और अनन्या पांडे पहुंची थीं . इस बार करण जौहर ने पूछा कि ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के साथ रिश्ता बनाए रखने के बारे में आपको कैसा लगता है? इस पर सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन का नाम लिए बिना काफी कुछ बोला. इतना ही नहीं कई बातों को लेकर कार्तिक आर्यन का मजाक भी उड़ाया गया. सारा अली खान ने खुलकर कहा कि उन्हें अपने एक्स के साथ रिश्ता रखना बहुत मुश्किल लगता है. हालांकि, इस डायलॉग में कहीं भी कार्तिक आर्यन के नाम का जिक्र नहीं था.

कार्तिक आर्यन को पसंद नहीं आई सारा की ये बात

कार्तिक आर्यन को सारा अली खान की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई.  हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे हुए. कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि कॉफ़ी विद करण 8 में जिस तरह से रिश्तों और ब्रेकअप पर चर्चा हुई उसके बारे में आप क्या सोचते हैं. इस पर बोलते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि जब कोई रिश्ता दो लोगों के बीच होता है तो तीसरे व्यक्ति को इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए और इसके बीच में नहीं आना चाहिए. मूल रूप से, हर किसी को हमेशा अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए. उस रिश्ते का सम्मान करें. अगर आपका रिश्ता कुछ दिनों तक नहीं चल पाता है तो उसके बारे में बुरी बातें न करें.

सारा की बात पर नराज हुए कार्तिक आर्यन

जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो यह नहीं सोचते कि रिश्ता खत्म हो जाएगा. कम से कम उस समय का सम्मान करें जो आपने एक साथ बिताया और इसे हमेशा के लिए बनाए रखें. मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं कि उस रिश्ते का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए. सारा अली खान की बात सुनकर कार्तिक आर्यन नाराज होते नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन ने इस बार खूब बातें कीं.

ये भी पढ़ें- वेडिंग एनिवर्सरी पर Shipla ने Raj Kundra पर लुटाया प्यार, ऐसी रही है दोनों की लव स्टोरी

सारा और कार्तिक की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल

यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन इस तरह खुलकर बात करते नजर आए हैं. पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाह है. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आईं. हालांकि, कार्तिक आर्यन और सारा ने कभी भी अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, कहा गया कि कुछ दिन पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago