Hydration Therapy
Hydration Therapy For Skin: आजकल खूबसूरत और जवान दिखने के लिए लोग तरह-तरह चीजें करने लगे हैं. इनमें सर्जरी से लेकर इंजेक्शंस तक शामिल हैं. इसमें इंसान की उम्र ढलने की प्रक्रिया को धीमा करने और यहां तक कि पलटने तक की कोशिशें की जाती हैं, जिससे इंसान न केवल लंबा जी सके बल्कि उसे बुढ़ापे संबंधी समस्याओं का भी सामना न करना पड़े. चीन के वैज्ञानिकों ने हाइड्रेशन थेरेपी (Hydration Therapy) का नायाब तरीका निकाला है. इस थेरेपी की मदद से एंटी-एजिंग में काफी मदद मिल सकती है.
सेलेब्स के बीच IV थेरेपी का क्रेज काफी बढ़ रहा है. हाल ही में हाइड्रेशन थेरेपी ले रहे एक्टर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर वायरल हो गई है. इस ट्रीटमेंट को इंट्रावेनस (IV) विटामिन थेरेपी कहा जाता है. जिसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है. इस थेरेपी में शरीर के अंदर विटामिन और मिनरल्स को सीधे खून में पहुंचाया जाता है. इस थेरेपी के जरिए खाने के मुकाबले सप्लीमेंट्स तेजी से शरीर में पहुंचते हैं.
हाइड्रेशन थेरेपी विटामिन्स और मिनिरल्स के हाई कंसन्ट्रेशन को सीधे खून में भेजने का एक तरीका है. खाने या सप्लीमेंट से विटामिन्स-मिनिरल्स देने की तुलना में हाइड्रेशन थेरेपी के जरिए इनकी खुराक शरीर में तेजी से अवशोषित होती है. इसे इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट थेरेपी और हाइड्रेशन थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है.
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक ये थेरेपी उन लोगों के लिए होती है पाचन और सांस संबंधी समस्या से पीड़ित होते हैं. विटामिन IV थेरेपी का शरीर पर तुरंत असर पड़ता है. IV फ्लूड पाचन तंत्र को बायपास करते हैं और सीधे बल्ड फ्लो द्वारा अवशोषित होते हैं. IV थेरेपी लेने वाले अर्जुन कपूर पहले एक्टर नहीं हैं. इससे पहले केंडल जेनर, हेली बीबर, Gwyneth Paltrow जैसे हॉलीवुड स्टार्स इस थेरेपी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: किसी भी मौसम में बिना डर के खाएं अंडा, कभी भी नहीं करेगा नुकसान, बस पता होना चाहिए सही तरीका
IV थेरेपी हेल्थ इंश्योरेंस में कवर नहीं की जाती है. इस थेरेपी की कीमत सभी देशों में अलग-अलग है, हालांकि हाइड्रेशन या विटामिन के प्रत्येक थेरेपी की औसत कीमत 200 डॉलर से और 400 डॉलर हो सकती है. IV थेरेपी के लिए मायर्स कॉकटेल, कॉम्प्लीमेंटरी और अल्टरनेटिव मेडिसिन प्रोवाइडर के बीच एक लोकप्रिय फॉर्मूला है. मायर्स फॉर्मूले में B विटामिन्स, विटामिन C और मिनरल्स की हाई डोज स्टेराइल वाटर में मिलाई जाती है और दी जाती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने, हैंगओवर को कम करने से लेकर वजन घटाने और एजिंग को कम करने सहित IV hydration थेरेपी के कई फायदे हैं. इसके अलावा स्किन को फ्लेक्सिब बनाए रखने और ग्लो लाने के लिए सेलिब्रिटीज इस थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं. डॉक्टर्स विटामिन और मिनरल की कमी दूर करने के लिए भी ये थेरेपी देते हैं. अगर कोई व्यक्ति उल्टी के कारण अपनी दवाएं मुंह से नहीं ले सकता है या उसे गंभीर संक्रमण या सेप्सिस के कारण एंटीबायोटिक दवाओं की तत्काल जरूरत है, तो उसे IV थेरेपी दी जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…