दुनिया

Elon Musk के नाम एक और रिकॉर्ड, Tesla सीईओ ने नेटवर्थ के मामले में रचा इतिहास, जानें कितनी हुई संपत्ति

Elon Musk: टेस्ला के प्रमुख और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी संपत्ति 447 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वे दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिनकी नेटवर्थ 400 बिलियन डॉलर को पार की है.

इस साल 218 बिलियन बढ़ी संपत्ति

एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 218 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो कि एक रिकॉर्ड है. उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी SpaceX के शेयर में बिकवाली के कारण हुई है, जिससे उनके नेटवर्थ में 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

ट्रंप की जीत के बाद नेटवर्थ में बंपर उछाल

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से एलन मस्क के नेटवर्थ में लगातार उछाल देखा जा रहा है. ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण टेस्ला के शेयर में 65 फीसदी का उछाल आया है, जिससे एलन मस्क की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है.

ट्रप प्रशासन में Elon Musk को मिली जगह

Elon Musk को ट्रंप प्रशासन में प्रमुख स्थान मिला है, और वे डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिएंसी के सह-प्रमुख बनाए गए हैं. यह विभाग सरकार को फिजूलखर्च वाले खर्चों में कटौती करने का सुझाव देगा.

यह भी पढ़ें- OMG! Donald Trump के चुनाव अभियान में Elon Musk ने इतना पैसा खर्च किया कि आप गिन नहीं पाएंगे…

कंपनियों की सफलता ने बढ़ाई नेटवर्थ

एलन मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी कंपनियों की सफलता के कारण हुई है, जिनमें टेस्ला, SpaceX और न्यूरालिंक शामिल हैं. उनकी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों, स्पेस एक्सप्लोरेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए मानक स्थापित किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago