आज गुरुवार, 12 दिसंबर 2024, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन परिघ योग, अश्विनी नक्षत्र और दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके गुरु ग्रह से संबंधित दोषों को कम किया जा सकता है.
स्नान और ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु को वस्त्र, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, फल, केला, हल्दी, पंचामृत आदि अर्पित करें. पूजा के अंत में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं. इस दिन पीले वस्त्र पहनना विशेष लाभकारी होता है.
पूजा के समय विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो गुरुवार व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. इसके साथ ही केले के पौधे की पूजा करें, जिसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है.
जो लोग विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं या दांपत्य जीवन में समस्या महसूस कर रहे हैं, उनके लिए गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा विशेष लाभकारी हो सकती है. सुखी दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी को साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.
आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना और गुरु ग्रह की पूजा विशेष लाभकारी है. सुख, समृद्धि और शांति के लिए इस दिन का सदुपयोग करें.
ये भी पढ़ें- जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश, जानें गीता दिवस का महत्व
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…