दुनिया

ट्रंप पर हमले की खबरों के बाद एलन मस्क का पोस्ट- कोई कमला और बाइडेन की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा

Elon Musk on Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने सवाल किया, “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर हत्या का कोई प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा है?”

बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा में ट्रंप पर दूसरी बार हमले का प्रयास किया गया. उन पर एक गोल्फ कोर्स के बाहर गोलियां चलाई गई, जहां वो गोल्फ खेल रहे थे. अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने कहा कि फ्लोरिडा में उन पर कथित तौर पर हत्या का प्रयास किया गया था. रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के अभियान और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बताया कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर ने लिखा- “वे डोनाल्ड ट्रंप को क्यों मारना चाहते हैं?” इस पोस्ट पर एक्स एवं टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “और कोई भी बाइडेन/कमला की हत्या करने की कोशिश नहीं कर रहा है.”

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख ट्रंप समर्थक हैं और अक्सर उनके पक्ष में पोस्ट लिखते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत दौरे से पहले मुइज्जू ने की धोखेबाजी! चीन के साथ कर लिया ये बड़ा सौदा

फ्लोरिडा में हमलावर की राइफल बरामद

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि उसके एक या अधिक एजेंटों ने ट्रंप के गोल्फ कोर्स की सीमा के पास एक बंदूकधारी पर गोलियां चलाई और एक वीडियो कैमरे के साथ एक ‘एके-47 स्टाइल राइफल’ बरामद की गई.

अधिकारियों के अनुसार, अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रयान वेस्ले राउथ नामक बंदूकधारी ने पूर्व राष्ट्रपति की ओर गोली चलाई थी या नहीं, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स में झाड़ियों में छिपे संदिग्ध पर गोली चलाई थी.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि अधिकारियों को झाड़ियों में एक एके-47 राइफल भी मिली, जो उस स्थान के बेहद करीब थी जहां से ट्रंप निकल रहे थे।उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “फिर से दोस्तों! फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई. स्थानीय कानून प्रवर्तन के अनुसार, झाड़ियों में एक एके-47 पाया गया.”

ट्रंप की हत्या की कोशिश पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में गोली लगने के दो महीने बाद हुई है. तब उनके दाहिने कान में मामूली चोट आई थी. हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गोली मार दी थी.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के गोल्फ मैदान के बाहर निकलते वक्त AK-47 से फायरिंग, बाल-बाल बचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

आईएएनएस

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

39 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago