दुनिया

“यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है”, अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा, भक्ति में दिखीं लीन

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने हाल ही में न्यूयॉर्क में स्थित अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया, जहां उन्हें भव्य और हार्दिक स्वागत का अनुभव हुआ. इस अवसर पर तुलसी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यहां आकर अभिभूत हो गई हूं, और इस गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए मैं बेहद आभारी हूं.” मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के लिए दुनियाभर के हिंदू धर्मगुरु और श्रद्धालु एकत्रित हुए थे.

भक्ति में लीन दिखीं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड को अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी का निदेशक नियुक्त किया है. इससे पहले, तुलसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पारंपरिक हिंदू परिधान सलवार-कुर्ता पहन रखा था और भक्ति में मग्न होकर हरे कृष्णा और हरे रामा के मंत्रों का जाप कर रही थीं. इस वीडियो में वह हिंदू धर्म का प्रचार करते हुए दिखाई दी थीं.

ट्रंप का खुलकर किया समर्थन

2022 में, तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली और पार्टी भी छोड़ दी. हाल ही में, तुलसी ने रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया और राष्ट्रपति चुनाव में खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया.

हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की

तुलसी गबार्ड अपने हिंदू धर्म पर गर्व करती हैं और पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की लगातार निंदा करती रही हैं. उन्होंने खुफिया मामलों में व्हाइट हाउस की सलाहकार के तौर पर भी काम किया और अब वह अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों के कामकाज की निगरानी करेंगी.

मस्क के साथ की डील

इसके अलावा, तुलसी ने एलॉन मस्क के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक शो का संचालन करेंगी. इस शो का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है. यह नया शो डॉक्यूमेंट्री शैली में विभिन्न वीडियो और कंटेंट की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करेगा.

यह भी पढ़ें- अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर बनाई गईं पहली हिंदू कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड कौन हैं…

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago