दिल्ली महिला सम्मान योजना
Delhi Mahila Samman Yojana: केंद्र सरकार आए दिन अपने नागरिकों के लिए कोई न कोई योजनाएं चलाती रहती है. साथ ही महिलाओं के आर्थिक तंगी को देखते हुए सरकार उनके लिए अलग-अलग राज्य में अलग-अलग योजनाएं लेकर आते रहती है. इस बीच राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान हुआ है. दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है.
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह योजना 2024-25 के बजट में शामिल थी और इसे दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दी है. दिल्ली सरकार द्वारा चलाए गए इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है और उनके जीवन के गुणवत्ता में सुधार करना है. ऐसे में चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत जो महिलाएं 12 दिसंबर 2024 तक दिल्ली के निवासी हैं और रजिस्टर्ड वोटर्स हैं वे इसके लिए पात्र होंगी. इस बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था अगर विधानसभा चुनाव में फिर से आम आदमी पार्टी की सत्ता बनेगी तो इस योजना के तहत मिलने वाली राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये मंथली कर देगी. केजरीवाल ने कहा कि कई महिलाओं द्वारा राशि को अपर्याप्त माना जा रहा है.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ये शर्ते पूरी करनी होंगी. पहली ये कि महिला दिल्ली की निवासी हो और उसके पास दिल्ला पते वाला वोटर आईडी कार्ड हो. दूसरी शर्त महिला की आयु 18 साल या उससे अधिक हो. 18 से 60 साल की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है. इसके साथ ही परिवार की अधिकतम सालाना इनकम 3 लाख रुपये होनी चाहिए. सरकारी लाभ, सरकारी रोजगार, टैक्स पेयर्स, पेंशन वाले इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या है UPI Lite Feature, जिसे लेकर RBI ने बढ़ाई UPI वॉलेट और ट्रांजैक्शन की लिमिट, जानें इसके लाभ
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है. इसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ जैसे- पानी बिल, बिजली का बिल या फिर राशन कार्ड शामिल है. इसके अलावा आयु प्रमाण के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट या फिर पासपोर्ट आदि शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…