दुनिया

Tesla: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पर कर्मचारियों ने लगाया आरोप, फरवरी में कोर्ट करेगा सुनवाई

Tesla: दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती है. विगत कुछ दिनों से कर्मचारियों को वेतन और काम को लेकर किसी भी तरह की बात नहीं करने का निर्देश दिए जाने के बाद टेस्ला कंपनी पर अमेरिका में श्रम कानूनों का पालन न करने का आरोप लगा है.

एनएलआरबी को मिली थी शिकायत

कंपनी की एक शिकायत में राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) ने यह दावा किया कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी सैलरी या रोजगार की दूसरी शर्तों के बारे में हाई लेवल के प्रबंधकों से कंप्लेन न करें. इसके अलावा कंपनी द्वारा यह भी कहा गया है कि दूसरे लोगों के साथ अपनी तनख्वाह को लेकर चर्चा न करें.

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अपने यहां कर्मचारियों की हायरिंग, सस्पेंड या टर्मिनेट पर किसी तरह की कोई बात न करें.

कंपनी की इस शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि यह इस तरह के मामले दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच के हैं. इस मामले की सुनवाई कोर्ट द्वारा फरवरी में की जाएगी, जिसमें शिकायत में दी गई दलीलों को सुना जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Twitter: ऑफिस में चारों तरफ बदबू ही बदबू, ट्विटर स्टाफ को घर से लाना पड़ रहा टॉयलेट पेपर, Elon Musk के रवैए ने बढ़ाई मुश्किलें

श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) ने इससे पहले मस्क के खिलाफ फैसला सुनाया था

इससे पहले भी राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) ने 2021 में एलन मस्क को एक ट्वीट को हटाने के लिए कहा था, और अपने फैसले में कहा था कि यूनियन के एक कार्यकर्ता रिचर्ड ऑर्टिज को हटाया जाना किसी भी तरह से वैध नहीं था.

यूएस में टेस्ला के दो कर्मचारियों ने राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड के साथ दावा किया था कि मस्क की आलोचना करने पर कंपनी द्वारा उन्हें अवैध रूप से निकाल दिया था.

इस बीच, दो महिला ट्विटर कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ लैंगिक भेदभाव को लेकर एक क्लास-एक्शन का मुकदमा दायर किया. आरोप लगाया गया था कि 47 फीसदी पुरुषों की तुलना में 57 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

14 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago