देश

Covid In India: भारत में पिछले चौबीस घंटों में बढ़े कोरोना के मामले, रविवार को दर्ज हुए 265 नए केस

Covid In India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है. वर्तमान में वीकली पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिव रेट 0.17 प्रतिशत है.

इसी अवधि में, महामारी से 1,209 मरीज ठीक हुए है. जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,45,238 हो गई है. नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है. वहीं इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,57,671 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.09 करोड़ से अधिक हो गई. पिछले 24 घंटों में दिए गए 64,239 वैक्सीन के साथ, भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज रविवार सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक हो गया.

पिछले 24 घंटे में इतने मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक़, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो चुकी है. मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 947 की कमी देखने  को मिला है. संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,45, 238 हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Jan Dhan Yojana: जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 10 हजार रु! जानिए कैसे उठाएंगे इस स्कीम का लाभ

स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट पर कहा गया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के ज़रिए देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.10 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

तेजी से बढ़े थे मामले

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख और 28 सितंबर 2020 को 60 लाख साथ ही 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख और 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार पहुँच गया था

वहीं देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक के पर पहुँच चुके थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार हो गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो चुके थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

38 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago