खेल

Team India: रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा फैसला! BCCI ने दी बड़ी अपडेट

BCCI on Rohit Sharma: बीसीसीआई ने 2023 वनडे विश्व कप का खाका तैयार करने के लिए रविवार को मुंबई में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में रिपोर्टों के उलट मुद्दों पर चर्चा हुई. हैरान करने वाली बात ये रही की फिलहाल बीसीसीआई नए कप्तान पर कोई चर्चा नहीं कर रही है, जिसका अर्थ है कि वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेंगे.

BCCI ने किया भविष्य पर फैसला

रोहित के अलावा, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, मुख्य कोच राहुल द्रविड़, पिछली चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण समीक्षा बैठक का हिस्सा थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा विकास के लिए एक बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया है, रोहित टेस्ट और वनडे में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और इन दोनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में उनके भविष्य के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. टेस्ट और वनडे में उनकी कप्तानी के रिकॉर्ड को देखें और यह प्रभावशाली से अधिक है.

वर्कलोड पर भी हुई चर्चा

इस मीटिंग में वर्कलोड मैनेजमेंट के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हारी हुई सीरीज़ पर भी बात हुई. कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बात की.  इससे पहले भी कप्तान ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए NCA को भी कठघरे में ला खड़ा किया था. कप्तान का कहना था कि टीम में आधे अनफिट खिलाड़ी खेल रहे हैं,

दरअसल, पिछले साल टीम इंडिया खिलाड़ियों के इंजरी से बेहद परेशान रही. टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर है. जिसका खामियाजा पूरी टीम को साल भर उठाना पड़ा.

टीम इंडिया का शेड्यूल

श्रीलंका का भारत दौरा (3 जनवरी-15 जनवरी तक)

न्यूजीलैंड का भारत दौरा (18 जनवरी- 1 फरवरी तक)

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (9 फरवरी से 22 मार्च तक)

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. इसमें भारतीय टीम पहुंचती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

भारत का वेस्टइंडीज दौरा

-भारतीय टीम जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी.

-ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में वापस भारत आएगी. शेड्यूल का ऐलान बाकी

-एसीसी एशिया कप-2023 (अक्टूबर)

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago