दुनिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री से की मुलाकात

केप टाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की. 

विदेश मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी

विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया कि, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर के साथ मुलाकात हुई. केप टाउन के इंडो-अटलांटिक शहर में हमारी मेजबानी करने के लिए उनका धन्यवाद. हमने रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और हमारे राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने पर सहमति व्यक्त की. ब्रिक्स, आईबीएसए, जी-20 और यूएन पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जहां हमारे पास घनिष्ठ सहयोग की एक मजबूत परंपरा है.

इन देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात

वहीं विदेश मंत्री ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर अपने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की. इसे लेकर जयशंकर ने ट्वीट किया, ब्रिक्स एफएमएम से इतर आज सुबह केपटाउन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा. हमारी चर्चा में द्विपक्षीय मामले, ब्रिक्स, जी-20 और एससीओ शामिल थे. जयशंकर ने केपटाउन में सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से भी मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि रणनीतिक साझेदारी परिषद के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देश तत्पर हैं. बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से भी मुलाकात करेंगे.

विदेश मंत्री इस समय ब्रिक्स देशों की बैठक में भाग लेने के लिए केप टाउन में हैं. जयशंकर ने केप टाउन में सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की और वैश्विक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों मंत्रियों ने मुलाकात की और ब्रिक्स मित्र मंत्रिस्तरीय बैठक के एजेंडे के विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम मोदी-प्रचंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बातचीत: विदेश सचिव क्वात्रा

प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह केपटाउन में प्रवासी भारतीयों के साथ भी बातचीत करेंगे. वहीं विदेश मंत्री नामीबिया के उप प्रधान मंत्री/विदेश मंत्री, नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के साथ संयुक्त आयोग की बैठक के उद्घाटन सत्र की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. वह नामीबिया में बसे भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे. विदेश मंत्री की दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा से इन दोनों देशों के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत होने की उम्मीद है.

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago