दुनिया

Fire Accident: आग से जलकर ध्‍वस्‍त हुआ China का शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 39 लोग जिंदा जले, 102 बचाए गए

Fire In Shopping Complex China: पड़ोसी देश चीन में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स अग्निकांड का शिकार हो गया. आग से वहां 39 लोगों की जान चली गई और कई अन्‍य गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए. जियांग्शी प्रांत की क्षेत्रीय सरकार ने युशुई मार्केट में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात की. बताया जा रहा है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में था. हादसा वहीं पर हुआ.

एक सरकारी बयान में कहा गया कि बुधवार को शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लगने के दौरान यहां काफी लोग मौजूद थे. उन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. फायर ब्रिगेड की टीमों ने उन लोगों को बचाना शुरू किया. अभियान में 102 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया. उसके बाद फायर ब्रिगेड ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, अभी आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आग एक जंक फूड के स्टॉल से फैली.

यह भी पढिए- चीनी सरकार के ‘मुखपत्र’ ने PM मोदी के नेतृत्व में हुई भारत की आर्थिक उन्नति पर छापा लेख- ग्लोबल पावर बन रहा देश

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

18 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

27 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

35 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

56 minutes ago