खेल

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

India vs England 1st Test: भारत और इंगेलैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार 25 जनवरी से हो रहा है. सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसको लेकर क्रिकेट फैंस की नजरें दोनों टीों की प्लेइंग इलेवन पर टिकी थी. अब इंग्लैंड टीम ने हैदराबाद में होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जिसमें कई मैच विनर प्लेयर्स को शामिल किया गया है. वहीं टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में दी है.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटीकपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच.

टॉम हार्टले करेंगे डेब्यू

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद ये तय हो गया है कि टॉम हार्टले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए तैयार हैं. टॉम हार्टले अभी तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. अब टॉम भारतीय टीम के खिलाफ भारत की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे.

भारत में टर्निंग पिच को देखते हुए बेन फोक्स को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. वहीं हैरी ब्रूक के नहीं होने के कारण जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई है. इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में 6 बल्लेबाज, एक विकेटकीपर बल्लेबाज, तीन स्पिन गेंदबाज और एक तेज गेंदबाज को चुना गया है.

WTC को लेकर काफी महत्वपूर्ण है सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं. जबकि इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर हैं. इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम काबिज है. अब इस टेस्ट सीरीज को जीतकर दोनों टीम फाइनल के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेगी.

क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-

IND vs ENG: क्या पुजारा-रहाणे का करियर खत्म? रोहित शर्मा के जवाब से मिले संकेत

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने बजाया डंका, लगातार दूसरी बार जीता ICC T20 Cricketer of The Year का खिताब

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

10 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

15 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

16 minutes ago

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

40 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

1 hour ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

1 hour ago