दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी नागरिकों के लिए झटका, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, भारतीयों पर होगा सबसे ज्यादा असर

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर आई है. 1 अप्रैल 2025 से विदेशी लोग पहले से बने घर नहीं खरीद सकेंगे. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की सरकार ने यह फैसला आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया है. देश में बढ़ती आवास कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस फैसले का असर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों पर भी पड़ेगा. हर साल लाखों भारतीय शिक्षा और रोजगार के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और वहीं बस जाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की आवास मंत्री क्लेयर ओ’नील ने जानकारी दी कि यह नियम 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा. इसके बाद सरकार इस नीति की समीक्षा करेगी और तय करेगी कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया में घर खरीदना महंगा

ऑस्ट्रेलिया में घर खरीदना दुनिया के सबसे महंगे सौदों में से एक है. वहां मकान किराए पर लेना भी काफी महंगा हो गया है. इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में महंगाई और आवास की कीमतें बड़े मुद्दे होंगे.

ऑस्ट्रेलियाई युवाओं के लिए घर खरीदना एक चुनौती बन चुका है. तेजी से बढ़ती कीमतों की वजह से उन्हें लगने लगा है कि वे कभी अपना घर नहीं खरीद पाएंगे. खासकर सिडनी जैसे शहरों में हालात और भी मुश्किल हैं. बीते 10 सालों में सिडनी में मकानों की कीमत करीब 70% बढ़ चुकी है. वहां औसत घर की कीमत अब लगभग 12 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 6.63 करोड़ रुपये) हो चुकी है.

नए नियमों के तहत क्या बदलेगा?

1 अप्रैल से लागू होने वाले इन नियमों के तहत विदेशी नागरिक और कंपनियां दो साल तक पहले से बनी रिहायशी संपत्तियां नहीं खरीद सकेंगी. विदेशी छात्र भी पहले से बने घर नहीं खरीद पाएंगे. हालांकि, नए बने मकानों की खरीद पर कोई रोक नहीं होगी.

पैसिफिक वीजा स्कीम के तहत आने वाले श्रमिकों को छूट दी जाएगी. सरकार उन विदेशी निवेशकों पर सख्ती करेगी जो जमीन खरीदकर उसे खाली छोड़ देते हैं. खरीदी गई जमीन को तय समय सीमा में विकसित करना होगा.

भारतीयों पर होगा बड़ा असर

ऑस्ट्रेलिया में हर साल बड़ी संख्या में भारतीय जाते हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में ही भारत से 4.46 लाख भारतीय वहां पहुंचे. इनमें से ज्यादातर छात्र होते हैं, जो पढ़ाई और करियर बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाते हैं. ऐसे में नए नियमों का सबसे ज्यादा असर भारतीय प्रवासियों पर ही पड़ने वाला है.


ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा- चीन भारत का दुश्मन नहीं, चीन के प्रति नजरिया बदलना चाहिए


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago