कुंभ मेले में प्रसाद वितरित करते राज्यमंत्री एस. पी. सिंह बघेल.
Adani Group Welfare: प्रयागराज महाकुंभ मेले में अडानी ग्रुप भी धर्म-समाज की सेवा में जुटा है. अडानी ग्रुप ने कुंभ क्षेत्र में आ रहे लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद, कपड़ों और धार्मिक पुस्तकों समेत कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई हैं. कुछ दिन पहले गौतम अडानी ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच भोज-प्रसाद वितरित किया था.
प्रयागराज महाकुंभ में अडानी ग्रुप के योगदान की भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्यमंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने प्रशंसा की है. एस. पी. सिंह बघेल ने महाकुंभ में अडानी के सेवा-कार्यों को सराहा. बघेल ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को महा-प्रसाद भी वितरित किया.
बता दें कि अडानी ग्रुप और इस्कॉन संस्था के सहयोग से कुंभ-मेला क्षेत्र में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. अडानी परिवार के मुताबिक, कुंभ-मेला क्षेत्र में इस्कॉन की तीन रसोईयों में महाप्रसाद तैयार किया जाता है, जिसे 40 से अधिक स्थानों पर वितरित किया जाता है.
यह सेवा कुंभ मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी. उनकी यह पहल श्रद्धालुओं के बीच एक सकारात्मक संदेश का प्रसार कर रही है, और यह महाकुंभ में योगदान देने का एक आदर्श उदाहरण बन चुकी है.
अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे सेवा-कार्यों को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भी सराहा था. उन्होंने विगत 3 फरवरी को कहा था कि अडानी परिवार द्वारा किए गए सेवाकार्य श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं. उनके योगदान से महाकुंभ में सकारात्मकता फैल रही है.
अडानी ग्रुप ने गीता प्रेस गोरखपुर के सहयोग से लाखों लोगों को गीता संग्रह की पुस्तकें भी वितरित कराई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक शिक्षा मिल रही है. यह पहल भी महाकुंभ में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का अहम हिस्सा बनी.
यह भी पढ़िए: अडानी ग्रुप रोजाना एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को वितरित कर रहा महाप्रसाद, खाने के बाद जमकर तारीफ कर रहे लोग
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…