अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स केस में हुई है. ट्रंप केस की सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत पहुंचे थे. अदालत पहुंचने से पहले ही वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए थे. ट्रंप 8 गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वे अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई चल रही है.
न्यूयॉर्क की ग्रैंड ज्यूरी ने ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने का फैसला किया था. हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने खिलाफ लगाए आरोपों का खारिज किया है. लेकिन, ग्रैंड ज्यूरी ने ट्रंप के खिलाफ लगे आरोपों को अभी सार्वजनिक नहीं किया है. लिहाजा डिस्ट्रिक अटॉर्नी के समक्ष उनके खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं, यह अभी साफ नहीं हो पाया. जानकारी के मुताबिक आरोपों का सीलबंद लिफाफा कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.
ये है पूरा मामला
यह मामला अडल्ट मूवी स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और डॉनल्ड ट्रंप के एक साथ बिताए प्राइवेट वक्त से जुड़ा है. 2006 में डॉनल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी प्राइवेटली मिले थे. अडल्ट स्टार स्टॉर्मी ने 2011 में ‘इन टच वीकली’ को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया और वो उनके साथ होटल के कमरे में पहुंची थीं. हालांकि, इस इंटरव्यू को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 2018 में जारी किया गया.
स्टॉर्मी ने आरोप लगाए कि उस रात ट्रंप पंजामा पहने सोफे पर पड़े हुए थे और उस दौरान उन्होंने उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. उन्हें जुबान बंद रखने की धमकी भी दी गई थी. अब इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब आरोप लगे कि स्टॉर्मी की जुबान बंद करने के लिए राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रंप के वकील ने अडल्ट स्टार को 1,30,000 डॉलक का भुगतान किया था. इस चुनाव में ट्रंप विजयी हुए थे.
कानूनी रूप से गलती कहां हुई?
अमेरिका में अडल्ट स्टार को पैसा देना गैर कानूनी नहीं है. स्टॉर्मी के साथ रात बिताना या पैसा देना कोई अपराध की श्रेणी में नहीं आता. लेकिन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वकील कोहेन जो पैसा स्टॉर्मी डेनियल्स को दिए उसे उन्होंने अपनी लीगल फीस के तौर पर दर्ज किया. अमेरिकी कानून के मुताबिक यह मामला पैसों के हेरफेर से जुड़ जाता है. इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान नियमों के उल्लंघन से जोड़कर देखा जा रहा है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…