खेल

VIDEO: 140 की स्पीड से स्टंप पर लगी गेंद, फिर भी बल्लेबाज नॉट आउट, ये अजूबा देख माथा घूम जाएगा

David Warner vs Mohammed Shami: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जीटी कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने गुजारत के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दिल्ली के खिलाफ बेहद आक्रमक अंदाज में गेंदबाजी कर रहे थे. पहले ही ओवर में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर कई बार आउट होने से बचे और एक मौका ऐसा था जिसे देख सब हैरान हैं.

यह घटना मैच की पहली गेंद पर हुई जब शमी की एक शानदार आउट-स्विंगर ने वार्नर को हैरान कर दिया. गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी लेकिन वार्नर की किस्मत अच्छी थी और बेल्स नहीं गिरीं और डीसी कप्तान क्रीज पर बने रहे. इस मौके का दिल्ली के कप्तान ने पूरा फायदा उठाया और 37 रन की अहम पारी खेली.

ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के लिए बुरा सपना बना IPL 2023, कैच लपकने के चकर में तुड़वा बैठे अपना घुटना

 

इस दौरान विकेट के पीछे साहा की प्रतिक्रिया भी कैमरे में कैद हो गई. जिसने क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अपनी ओर खींच लीं. अनुभवी विकेटकीपर ने अपनी हताशा नहीं छिपाई और काफी हैरान दिखे.

गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 10 ओवर के अंदर ही अपने बड़े विकेट गंवा दिए. हालांकि वॉर्नर और अक्षर पटेल की पारी के दम पर दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

11 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

22 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

53 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago