फोटो-IANS
G7 Summit: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और इसके बाद कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. बता दें कि जी7 सम्मेलन समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 14 जून को देर रात इटली से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.
पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है. भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.” बता दें कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी की ये पहली विदेश यात्रा रही तो वहीं जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी रही.
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी दिन रहा. विश्व नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की. साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो. मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.
बता दें कि इस सम्मेलन में भारत और अमेरिका के दोनों नेताओं के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा था कि बाइडेन और पीएम मोदी को जी7 सत्र के दौरान एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा.
एआई और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी7 आउटरीच सेशन में भाषण के बाद, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी बातचीत की. बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की. इससे पहले दिन में उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठकें की.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…