Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G7 Summit: “दुनिया की भलाई के लिए मिलकर करते रहेंगे काम…” बाइडेन से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी, G7 में हिस्सा लेने के बाद भारत रवाना

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी की ये पहली विदेश यात्रा रही तो वहीं जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी रही.

PM Modi met joe biden in G7 Summit

फोटो-IANS

G7 Summit: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और इसके बाद कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. बता दें कि जी7 सम्मेलन समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 14 जून को देर रात इटली से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है. भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.” बता दें कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी की ये पहली विदेश यात्रा रही तो वहीं जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी रही.

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी दिन रहा. विश्व नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की. साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो. मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.

ये भी पढ़ें-अमेरिका ने कहा- ‘हम यूक्रेन के साथ हैं’; G7 Summit में बाइडेन और ज़ेलेंस्की सुरक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

जेक सुलविन ने कही ये बात

बता दें कि इस सम्मेलन में भारत और अमेरिका के दोनों नेताओं के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा था कि बाइडेन और पीएम मोदी को जी7 सत्र के दौरान एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा.

पीएम मोदी ने इन नेताओं से भी की मुलाकात

एआई और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी7 आउटरीच सेशन में भाषण के बाद, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी बातचीत की. बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की. इससे पहले दिन में उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठकें की.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital