विराट कोहली (फोटो- IANS)
Sanjay Bagar on Virat Kohli: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन विराट कोहली टूर्नामेंट में अब तक अपने अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा कि विराट कोहली जल्द ही एक अच्छी पारी खेलेंगे. ग्रुप स्टेज के पहले तीन मैचों में विराट कोहली ने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः 1, 4 और 0 रन ही बनाए.
विराट टूर्नामेंट में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. वे पिछले संस्करण में 296 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर विराट काफी संघर्ष करते नजर आए, लेकिन अब वेन्यू बदल चुका है. भारत शनिवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है.
बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मैं मानता हूं कि विराट कोहली ने न्यूयॉर्क लेग में रन नहीं बनाए हैं, लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज इस ट्रैक पर बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाया है. यह एक मुश्किल पिच है और इसलिए मुझे लगता है कि अब वेन्यू बदलने के बाद एक बड़ा स्कोर जल्द ही बनने वाला है. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने विश्व कप के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एक बार जब टूर्नामेंट अगले चरण में पहुंच जाएगा, तो वह प्रतिस्पर्धी भावना फिर से उभरने लगेगी और वह अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देगा.”
पिछले मुकाबले में भारत ने सह-मेजबान यूएसए को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में सुपर आठ में जगह बनाई. भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है. हालांकि, इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है. भले ही कनाडा के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने की कोशिश करेगा.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत vs कनाडा मैच पर मंडराया संकट, जाने क्या है वजह
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…