दुनिया

गाजा शांति योजना पर बड़ा ब्रेकथ्रू, इजरायल-हमास ने ‘पीस प्लान’ के पहले चरण को दी मंजूरी, 200 अमेरिकी सैनिक करेंगे निगरानी

Israel Hamas Ceasefire Agreement: गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘पीस प्लान’ के पहले चरण पर इजरायल और हमास ने मुहर लगा दी है. इसके तहत इजरायली डिफेंस फोर्स गाजा पट्टी से एक सीमा के भीतर वापस जाएगी. इसके 72 घंटे बाद हमास सभी बंधकों को रिहा कर देगा. सीजफायर पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद इसकी निगरानी के लिए 200 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती होगी.

इजरायली मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजरायल और हमास के बीच गाजा सीजफायर की निगरानी के लिए मिडिल ईस्ट में 200 सैनिक तैनात किए जाएंगे.

अमेरिकी सेना संभालेगी कमान

अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर हैं. वह शुरुआत में 200 सैनिकों को जमीनी स्तर पर तैनात करेंगे. उनकी भूमिका निगरानी करना, निरीक्षण करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि समझौते का कोई उल्लंघन न हो.

उन्होंने बताया कि इस टीम में मिस्र, कतर, तुर्किए और संभवतः संयुक्त अरब अमीरात के सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे. वहीं, इस मामले में एक दूसरे अधिकारी का कहना है कि किसी भी अमेरिकी सैनिक का गाजा में जाने का इरादा नहीं है.

पीएम मोदी ने नेतन्याहू को दी बधाई

इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात एक्स पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी और युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की सराहना की.

पीएम मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के तहत हुई प्रगति पर बधाई देने के लिए अपने मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन किया. हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य है.”

ये भी पढ़ें- आधी रात को दहला काबुल! पाकिस्तानी वायुसेना ने TTP को निशाना बनाकर किए हवाई हमले, क्या पाकिस्तानी सेना और तालिबान में बढ़ेगा टकराव?

पीएम मोदी ने की ट्रंप की सराहना

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट किया, “मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की. आने वाले हफ्तों में निकट संपर्क में रहने पर सहमति बनी.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि अभी बहुत कुछ बातचीत के लिए बाकी है और कहा कि लोग किसी भी चीज से ज्यादा यही चाहते थे. हमास कुछ बातों पर सहमत हो गया है और मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी तरह आगे बढ़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

5 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

14 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

39 minutes ago