Pakistan Airstrike In Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी गुरुवार-शुक्रवार की रात बम के धमाकों से दहल उठी. रात के अंधेरे में पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल के अंदर हवाई हमलों को अंजाम दिया. पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने यह हमला कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को निशाना बनाकर किया.
अफगान अधिकारियों ने काबुल के ऊपर असामान्य हवाई गतिविधियों की पुष्टि की है. तालिबान के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया ‘X’पर लिखा,
काबुल शहर में एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी है. घटना की जांच की जा रही है. घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. अभी तक किसी नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है. सब ठीक है.
BREAKING | Pakistani Air Force has reportedly launched airstrikes on Tehreek-e-Taliban (TTP) targets in Kabul, Afghanistan, possibly assassinating senior officials. pic.twitter.com/mkKhe8Y7gv
— The Cradle (@TheCradleMedia) October 9, 2025
थर्रा देने वाला हमला
स्थानीय निवासियों ने इस हमले को ‘थर्रा’ देने वाला बताया है. एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हुए कहा कि, अज्ञात विमानों ने शहर में हवाई हमले किये. इन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग जग गए.
TTP प्रमुख नूर वली महसूद टारगेट
रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में TTP प्रमुख नूर वली महसूद को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. सोशल मीडिया और पाकिस्तानी न्यूज चैनलों की रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान आज तालिबान नेतृत्व को कड़ी सजा दे रहा है.
🇵🇰 🇦🇫 JUST IN: PAKISTAN ATTACKS AFGHAN CAPITAL — IIS:
Pakistan Air Force has launched dozens of violent Airstrikes involving civilian houses in Afghanistan’s capital city Kabul
Afghan officials say that the country deems it as a declaration of war#Gaza #Kabul #Pakistan #viral pic.twitter.com/Wdzu2wKNaU
— Infernus (@InfernusReal) October 9, 2025
कई रिपोर्ट्स ने यह पुष्टि की है कि इन हवाई हमलों में आम लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में काबुल के आसमान में लड़ाकू विमानों को देखा जा सकता है.
अब तालिबान प्रशासन के मीडिया चैनलों ने जवाबी हमले का आह्वान शुरू कर दिया है. मीडिया चैनलों ने तालिबान से मांग की है कि पाकिस्तान के अंदर आत्मघाती बम विस्फोटों सहित अन्य जवाबी हमले को अंजाम दिया जाए.
ये भी पढ़ें- He deserves it… Donald Trump को इजरायली PM नेतन्याहू ने X पर दिया ‘शांति का नोबेल’, कमेंट्स की आई बाढ़
अफगानिस्तान-पाकिस्तान में बढ़ सकता है तनाव
वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों ने चेतावनी दी है. विश्लेषकों का कहना है कि यदि इन हमलों की पुष्टि हो जाती है तो पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच टकराव बढ़ सकता है.
अफगानिस्तान के एक निवासी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि शहर के मध्य और उत्तरी हिस्से में भारी विस्फोटों की खबर सामने आ रही है. जिसमें कई नागरिकों के घायल और घर क्षतिग्रस्त हुए हैं.
पाकिस्तान का काबुल पर पहली बार हमला
बता दें कि, पाकिस्तान के द्वारा काबुल में हवाई हमले का यह पहला मामला है. इससे यह पुष्टी होती है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है.
इधर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए हुए हैं. उससे पहले वो रूस के दौरे पर थे. अफगानिस्तान की मांग है कि भारत तालिबान की सरकार को मान्यता दे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
