दुनिया

यूनान में नाव पलटने से 3 की मौत, 56 बचाए गए, राहत अभियान जारी

Greece Migrant Boat Accident: दक्षिणी यूनान (ग्रीस) के गावदोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 लोगों को बचा लिया गया. यह जानकारी यूनान के सरकारी प्रसारक ने दी है.

यूनानी तटरक्षक बल ने क्या बताया?

यूनानी तटरक्षक बल ने बताया कि मंगलवार को खराब मौसम के बीच बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि लापता लोगों को खोजा जा सके. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी प्रसारक ईआरटी के हवाले से बताया कि जीवित बचे लोगों से यह नहीं पता चल पा रहा है कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे.

फ्रोंटेक्स कर रही है मदद

यूरोपीय सीमा और तट रक्षक एजेंसी (फ्रोंटेक्स) इस अभियान में यूनानी अधिकारियों की मदद कर रही है. अब तक मृतकों और बचे हुए लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं हो सकी है.

प्रवासियों का मार्ग

गावदोस द्वीप, क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है और यह वह मार्ग है जिसका इस्तेमाल अक्सर उत्तर अफ्रीका से यूरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले प्रवासी करते हैं. वर्ष 2015 से यूनान यूरोपीय संघ में प्रवेश करने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों का प्रमुख रास्ता रहा है, जब 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने, मुख्य रूप से तुर्की से, इसकी सीमाओं को पार किया था.

भूमध्य सागर में जान गंवाने वालों की कहानी

पिछले कुछ वर्षों में सैकड़ों लोग भूमध्य सागर में यूरोप पहुंचने की कोशिश में डूबकर जान गंवा चुके हैं. मानवाधिकार संगठनों ने बार-बार अपील की है कि समुद्री बचाव को और मजबूत किया जाए और प्रवास के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए जाएं.

लेसवोस द्वीप पर हादसा

इस हादसे से एक दिन पहले यूनान के लेसवोस द्वीप के पास एक और प्रवासी नाव डूब गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और सात लोगों को बचाया गया. तटरक्षक बल ने बताया कि तेज़ हवाओं के कारण राहत अभियान में कठिनाई आ रही है.

ये भी पढ़ें-JeM के पोस्टर से शुरू हुई कहानी, दिल्ली ब्लास्ट पर खत्म, J&K पुलिस का योगदान, जानिए कैसे बचा देश?

अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि नाव में कितने लोग सवार थे, क्योंकि बचे हुए सभी लोग सूडान के नागरिक हैं और वे अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते, जिससे बातचीत में दिक्कत हो रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago