दुनिया

Nigeria के एक स्कूल से बंदूक की नोंक पर 280 से अधिक छात्रों का अपहरण

अफ्रीका (Africa) की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया में बंदूकधारियों द्वारा एक स्कूल के 280 से अधिक स्टूडेंट्स का अपहरण करने का मामला सामने आया है. इस देश में फिरौती के लिए सामूहिक अपहरण की घटनाएं आम बात हैं, जहां आपराधिक गिरोह स्कूल और कॉलेजों को निशाना बनाते हैं, खासकर देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में ये अक्सर होती हैं.

कडुना (Kaduna) राज्य में स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार (7 मार्च) को कुरिगा स्कूल में हुए अपहरण की घटना की पुष्टि की, लेकिन कोई संख्या नहीं दी. उनका कहना है कि वे अभी भी पता लगा रहे हैं कि कितने बच्चों का अपहरण किया गया है.

Chikun जिले का मामला

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चिकुन (Chikun) जिले के जीएसएस कुरिगा स्कूल (GSS Kuriga School) के शिक्षकों में से एक सानी अब्दुल्लाही ने गुरुवार रात कहा कि जब बंदूकधारी हवा में गोलीबारी कर रहे थे तो कर्मचारी कई छात्रों के साथ भागने में सफल रहे.

उन्होंने स्कूल का दौरा करने वाले स्थानीय अधिकारियों को बताया, ‘फिर हमने अपहृत लोगों की वास्तविक संख्या निर्धारित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया. जीएसएस कुरिगा स्कूल में 187 बच्चे लापता हैं, जबकि प्राइमरी स्कूल में 125 बच्चे लापता थे, लेकिन 25 वापस आ गए हैं.’

स्थानीय निवासी मुहम्मद एडम ने बताया, ‘280 से अधिक बच्चों का अपहरण कर लिया गया है. हमने शुरू में सोचा था कि संख्या 200 थी, लेकिन सावधानीपूर्वक गिनती के बाद पता चला कि अपहरण किए गए बच्चों की संख्या 280 से कुछ अधिक है.’

अधिकारियों ने अपहृत बच्चों की संख्या नहीं बताई

हालांकि दूसरी ओर स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने अपहृत लोगों की संख्या का कोई आंकड़ा नहीं दिया. कडुना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने गुरुवार को घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘फिलहाल हम यह नहीं जान पाए हैं कि कितने बच्चों या छात्रों का अपहरण किया गया है.’

हाल के वर्षों में स्थानीय स्तर पर डाकुओं के रूप में जाने जाने वाले आपराधिक गिरोहों ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्यों के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में स्कूलों पर बार-बार हमला किया है.

हालांकि असुरक्षा को कम करना राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू (Bola Ahmed Tinubu) की प्राथमिकताओं में से एक है, लेकिन नाइजीरिया के सशस्त्र बल कई मोर्चों पर जूझ रहे हैं, जिसमें देश के उत्तर-पूर्व में लंबे समय से चल रहा जिहादी विद्रोह भी शामिल है.

पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों के शिविर में महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर सामूहिक अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद 100 से अधिक लोग लापता थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

29 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

52 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago