आतंकियों ने पार की बर्बरता की सारी हदें
इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग का आज (11 अक्टूबर) 5वां दिन है. हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के जवाब में अब इजरायली सैनिक लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहे हैं. जिसमें फिलिस्तान के 900 लोग मारे जा चुके हैं. इसके अलावा हमास के 1500 आतंकियों को इजरायली सेना ने ढेर कर दिया है. इसी बीच i24 न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर के नजदीक इजरायल के एक गांव कफर अजा में हमास के आतंकियों ने 40 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. बच्चों के साथ हमास ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उनके सिर को धड़ से अलग कर दिया.
हमास ने गांव के घरों में घुसकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाया. इसके अलावा जानवरों को भी गोली मार दी. कई घरों को आतंकियों ने आग के हवाले कर दिया. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो हमले के पहले दिन का बताया जा रहा है. हमास के आतंकियों ने सबसे पहले इसी गांव पर कब्जा किया था. जहां पर नागरिकों के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो 5 दिन बाद सामने आया है.
इजरायल ने वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” हम नहीं चाहते थे कि ये वीडियो शेयर करें. लेकिन हमें रहा नहीं गया. आप सब को जानना चाहिए. उन्होंने लोगों के साथ घरों को आग लगा दी. कुत्ते को गोली मार दी. ये आईएसआईएस है.” इजरायल के एक सैन्य अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है. ब्रिगेडियर जनरल डैन गोल्डफस ने आगे कहा कि इजरायल गाजा पट्टी में हवाई हमले कर रहा है. जिसमें 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
इजरायली सैनिकों का कहना है कि उन्होंने आज से पहले ऐसा भयावह मंजर नहीं देखा था. ये हमास का जंगलीपन है. जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. i24 news की रिपोर्ट के अनुसार, हमास आतंकियों ने अजा गांव के 40 बच्चों की हत्या कर दी. उन्होंने बच्चों के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उनका गला रेत दिया. जिसमें कई नवजात भी शामिल हैं. हमास के आतंकियों ने सो रहे लोगों को बेड पर ही मार डाला. इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें हमास के आतंकी एक कुत्ते को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो आतंकी के बॉडीकैम से शूट हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…