Israel Air Strike: इजराइली सेना ने दावा किया है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह ही नहीं बल्कि 20 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए हैं. सेना के एक बयान के अनुसार, मारे गए लोगों में नसरल्लाह की सुरक्षा इकाई का निदेशक इब्राहिम हुसैन जाज़िनी और नसरल्लाह का लंबे समय से सलाहकार रहा समीर तौफीक दीब के साथ-साथ अब्द अल-अमीर मुहम्मद सब्लिनी और अली नाफ अयूब शामिल है.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जब इजरायल ने हमला किया, तब वे लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय में स्थित थे. इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई.
इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी के अनुसार, इजरायल ने रविवार को लेबनान पर और अधिक हवाई हमले किए, जिसमें बेरूत और हवाई अड्डे के क्षेत्र में हिजबुल्लाह के रासायनिक उद्योग विशेषज्ञ को निशाना बनाया गया.
सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर भी हमला किया. जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनका कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ आतंकी अभियानों के लिए उपयोग किया जा रहा था.
युद्धक विमानों ने आतंकी गुट के हथियार भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी लेबनान के काफरा क्षेत्र में 45 स्थलों पर हमले किए.
सेना के अनुसार, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में पश्चिमी गैलिली और हामाकिम क्षेत्रों की ओर लगभग 10 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को नष्ट कर दिया गया.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…