Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इजरायली सेना का दावा, ‘नसरल्लाह के साथ मारे गए 20 से ज्यादा आतंकी’

Israel Air Strike: इजराइली सेना ने दावा किया है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह ही नहीं बल्कि 20 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए हैं. 

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Israel Air Strike: इजराइली सेना ने दावा किया है कि बेरूत हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह ही नहीं बल्कि 20 से अधिक आतंकवादी भी मारे गए हैं. सेना के एक बयान के अनुसार, मारे गए लोगों में नसरल्लाह की सुरक्षा इकाई का निदेशक इब्राहिम हुसैन जाज़िनी और नसरल्लाह का लंबे समय से सलाहकार रहा समीर तौफीक दीब के साथ-साथ अब्द अल-अमीर मुहम्मद सब्लिनी और अली नाफ अयूब शामिल है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जब इजरायल ने हमला किया, तब वे लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय में स्थित थे. इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई.

इजरायल ने लेबनान पर और अधिक हवाई हमले किए

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी के अनुसार, इजरायल ने रविवार को लेबनान पर और अधिक हवाई हमले किए, जिसमें बेरूत और हवाई अड्डे के क्षेत्र में हिजबुल्लाह के रासायनिक उद्योग विशेषज्ञ को निशाना बनाया गया.

काफरा क्षेत्र में 45 स्थलों पर हमले

सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान पर भी हमला किया. जिन ठिकानों पर हमला किया गया उनका कथित तौर पर इजरायल के खिलाफ आतंकी अभियानों के लिए उपयोग किया जा रहा था.

युद्धक विमानों ने आतंकी गुट के हथियार भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी लेबनान के काफरा क्षेत्र में 45 स्थलों पर हमले किए.

सेना के अनुसार, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में पश्चिमी गैलिली और हामाकिम क्षेत्रों की ओर लगभग 10 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को नष्ट कर दिया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital