दुनिया

बड़ी खबर: बांग्लादेश में कैद किए गए हिंदू संत चिन्मय दास को 5 महीनों बाद जमानत का आदेश, जेल से बाहर आएंगे

Chinmoy Das Bail News: बांग्लादेश की हाईकोर्ट ने देशद्रोह के आरोप में पिछले पांच महीनों से जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को जमानत दे दी है. जमानत याचिका उनके वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने 23 अप्रैल को दाखिल की थी.

हालांकि, अभी उनकी रिहाई पर पूरी तरह से मुहर नहीं लगी है. यदि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाता है, तो चिन्मय दास जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं. बांग्लादेशी मीडिया ‘द डेली स्टार’ के अनुसार, चिन्मय पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप है, जिस आधार पर 25 नवंबर 2024 को उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी.

एयरपोर्ट से की गई थी गिरफ्तारी

ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 25 नवंबर को उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे चटगांव के लिए रवाना हो रहे थे. इस दौरान इस्कॉन के कुछ सदस्य भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने कोई वारंट नहीं दिखाया और बस कहा कि “थोड़ी बात करनी है”, फिर उन्हें एक माइक्रोबस में बैठाकर ले जाया गया.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मल्लिक ने बताया था कि गिरफ्तारी पुलिस के विशेष अनुरोध पर की गई थी. बाद में चिन्मय दास को कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित थाने को सौंप दिया गया.

कौन हैं चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी?

चिन्मय प्रभु, जिनका असली नाम चंदन कुमार धर है, चटगांव इस्कॉन के प्रमुख हैं. 5 अगस्त 2024 को जब बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी थी और प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर चली गई थीं, तब हिंदू समुदाय के खिलाफ कई हमले हुए.

इन्हीं घटनाओं के बीच ‘सनातन जागरण मंच’ का गठन हुआ, जो हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की आवाज बनने का दावा करता है. चिन्मय दास इस मंच के प्रवक्ता बने और उन्होंने चटगांव, रंगपुर समेत कई इलाकों में जनसभाएं कीं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 9 मई के विजय दिवस समारोह में नहीं होंगे शामिल: रूस


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

7 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

15 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

39 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

1 hour ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 hour ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

2 hours ago