दुनिया

कैसे मिलती है White House में नौकरी? डोनाल्ड ट्रंप की टीम का हिस्सा बनने के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है Process

अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को मात दी है. अब डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से अमेरिका की सरकार चलाएंगे. व्हाइट हाउस में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर व्हाइट हाउस में काम करने के लिए नौकरी कैसे मिलती है? तो हम आपको बताएंगे कि व्हाइट हाउस में नौकरी पाने के लिए आपको क्या करना होगा? जिससे आप डोनाल्ड ट्रंप की टीम का हिस्सा बन सकें.

कोर टीम करती है नियुक्ति

व्हाइट हाउस में नौकरी पाने के लिए एक कड़ी और संजीदा चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है. अधिकांश नियुक्तियां राष्ट्रपति की कोर टीम द्वारा की जाती हैं और इसके लिए उम्मीदवार को व्हाइट हाउस के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना पड़ता है.

ऐसे करें आवेदन

जब आप व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपको ‘गेट इनवॉल्वड’ का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने के बाद, आपको ज्वॉइन डोनाल्ड ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा. इस लिंक में आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होती है और अगर आपकी योग्यता के हिसाब से व्हाइट हाउस में कोई वैकेंसी उपलब्ध होती है, तो कोर टीम आवेदक से संपर्क करती है.

व्हाइट हाउस में नौकरी मिलना इसका संकेत है कि आप उस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश, अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए काम करती है. इसलिए, नौकरी पाने से पहले उम्मीदवार की गहरी जांच की जाती है, जिसमें उनका आपराधिक इतिहास, वित्तीय स्थिति और पेशेवर करियर शामिल होता है. इसके अलावा, उम्मीदवार के राजनीतिक विचार, प्रोफेशनल संबंध और सुरक्षा संबंधी मुद्दों की भी जांच की जाती है.

यह भी पढ़ें- America: डोनाल्ड के ‘ट्रंप कार्ड’ के आगे Kamala Harris नहीं कर पाईं कमाल, जानें कैसे राहुल की राह पर चली गईं कमला

जांच के बाद, चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है. इस साक्षात्कार में उनके पेशेवर कौशल के अलावा, उनकी राजनीतिक विचारधारा, अमेरिका के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और व्हाइट हाउस के कामकाजी माहौल में उनकी अनुकूलता पर भी ध्यान दिया जाता है. इस साक्षात्कार के दौरान मनोवैज्ञानिक भी उम्मीदवार का आकलन करते हैं.

अगर सभी मानक पूरे होते हैं, तो उम्मीदवार को व्हाइट हाउस में नियुक्ति दी जाती है. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि केवल योग्य और विश्वसनीय व्यक्ति ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए चयनित हों.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

6 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

13 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

53 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

60 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago