दुनिया

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के लिए करना चाहते हैं काम, तो करें अप्लाई, CIA ने निकाला भर्ती का विज्ञापन

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया में मुखबिरों की भर्ती के लिए नया अभियान शुरू किया है. एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि रूसियों को भर्ती करने में उसकी कोशिशें सफल रही हैं. सीआईए ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, और लिंक्डइन पर मंदारिन, फारसी और कोरियाई भाषाओं में निर्देश जारी किए हैं, जिनमें बताया गया है कि लोग सुरक्षित रूप से सीआईए से कैसे संपर्क कर सकते हैं.

मांगी गई ये जानकारी

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए मैंडरिन भाषा के वीडियो में मुख्यतः लिखित निर्देश दिए गए हैं. इनमें लोगों को विश्वसनीय एन्क्रिप्टेड वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या टीओआर नेटवर्क का उपयोग करके सीआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है. वीडियो में यह भी बताया गया है कि संपर्क करने के लिए लोगों से नाम, स्थान और अन्य जानकारी मांगी जाएगी, जो उनकी पहचान से संबंधित नहीं होगी.

संपर्क करने का तरीका सुरक्षित है-CIA

अमेरिकी खुफिया समुदाय में रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया को ‘हार्ड टारगेट’ माना जाता है, जिनकी सरकारों में घुसपैठ करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. सीआईए ने यह भी स्पष्ट किया है कि एजेंसी के ऑपरेटरों से संपर्क करने का तरीका सुरक्षित है, ताकि किसी की जान को खतरा न हो.

यह भी पढ़ें- क्या देशहित के खिलाफ काम कर रहे हैं NGO? Income Tax विभाग ने 5 संस्थाओं के खिलाफ लगाए सनसनीखेज आरोप, यहां जानें पूरा मामला

डार्कनेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने डार्कनेट का उपयोग करने और कुछ देशों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का सहारा लेने की सलाह दी है. सीआईए (CIA) ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा और भलाई उसकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें- Gaza में तीन महीने पहले हुए हवाई हमले में Hamas सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा समेत 3 शीर्ष नेता मारे गए: Israel

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago