उत्तर प्रदेश

UP में सरकारी कर्मचारी नहीं कर पाएंगे ये काम, पकड़े जाने पर ऑफिस में एंट्री हो जाएगी बैन

UP News: उत्तर प्रदेश में अब सरकारी कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार से शुरू हुए 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके अंतर्गत, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जो भी सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए पाए जाएंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा. इस निर्देश को सभी सरकारी विभागों में लागू करने के लिए कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से आगाह किया जाएगा, साथ ही कार्यालयों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे. दफ्तरों में तैनात सुरक्षाकर्मियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करवाएं, साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी. यदि किसी कर्मचारी ने इन नियमों का उल्लंघन किया, तो उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी.

चलाया जा रहा है 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान

यह कदम उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उठाया गया है. मुख्य सचिव ने बताया कि सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतें सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, इसलिए सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य करते हुए सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है.

सड़क दुर्घटनाओं में कई बार हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनने की लापरवाही के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. पिछले कुछ वर्षों में यातायात के साधनों में वृद्धि के साथ-साथ ऐसी दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें- UP: पति को गुटखा खाने की थी आदत, देखा-देखी पत्नी को भी लग गई लत और हो गया विवाद, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

34 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

34 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago