IIT In Tanzania : तंजानिया का आईआईटी कैंपस
IIT In Tanzania: IIT इस साल अक्टूबर में तंजानिया के ज़ांज़ीबार में अपना पहला विदेशी कैंपस खोलने के लिए तैयार है. नया IIT मद्रास के नाम से जाना जाएगा. शुरुआत में इस शिक्षण संस्थान में 50 डिग्री और 20 पीजी छात्रों के बैच को पढ़ाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, पहले साल के लिए संस्थान डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स ऑफर करेगा. हालांकि, फीस कितनी होगी, अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.
बता दें तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने आईआईटी के लिए आवश्यक परिसर देकर इस वर्ष संचालन शुरू करना संभव बना दिया है. उन्होंने आईआईटी को उस स्वायत्तता की गारंटी दी है जिसकी उसे जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गुणवत्ता बनी रहे. बहरहाल, इस बात को लेकर कुछ चिंताएं हैं कि IIT नए देश में अपने मानकों को कैसे बनाए रखेगा.
यह भी पढ़ें: NSA अजीत डोभाल ने दिल्ली में नेपाल के पीएम ‘प्रचंड’ से की मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
बता दें कि मद्रास की छतरी के नीचे काम करके आईआईटी जांजीबार के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक पर खड़ा उतरना चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि, अब जांजीबार के छात्र भी आईआईटी में पढ़कर दुनियाभर की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप और नौकरी करने के काबिल बनेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज़ांज़ीबार एक छोटा शहर है. शहर में शांति है, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और मंजिल तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…