देश

Odisha Train Accident:  मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 50 यात्रियों की मौत की आशंका, 180 से ज्यादा घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 50 यात्रियों के मरने की आशंका जतायी जा रही है. वहीं 200 के करीब लोगों की घायल होने की खबर है. वहीं अभी भी कई लोगों के ट्रेन के अंदर फंसे होने की आशंका है. हालांकि राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को निकालने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट किया जा रहा है.

एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद है. अधिकारियों के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. हादसा शाम करीब 7.20 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ. बताया गया है क‍ि कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस  (12841) ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. यह ट्रेन शाम 6 बजकर 32 म‍िनट पर बालेश्‍वर से रवाना हुई थी. इसको सात बजकर 32 मिनट पर भद्रक रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचना था. लेकिन बीच रास्‍ते में ही ट्रेन हादसे का श‍िकार हो गई. जानकारी के मुताबिक, घायल हुए 10 यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

मौके पर पहुंची 15 एंबुलेंस

अतिरिक्त डीएमईटी (DMET) ने बताया कि, हमने 15 एंबुलेंसों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है और मरीजों को सोरो की अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. कुछ घायलों को अधिक सुविधाओं वाले अस्पतलों में भेजना पड़ सकता है. वहीं प्रदेश के सीएम ने राज्य की मंत्री प्रमिला मल्लिक और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है. मंत्री और एसआरसी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

इमरजेंसी नंबर किए गए जारी

भारतीय रेलवे ने फंसे यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. किसी को भी यात्रा करने वाली यात्री से संपर्क करना हो तो उनके परिजन इन नंबरों पर +91 6782 262 286, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322 और 9903370746 पर संपर्क कर सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

18 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

33 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago