दुनिया

डर है मुझे ‘मकसूद चपरासी’ की तरह न मार दिया जाए, 24 घंटे से वॉशरूम तक नहीं जाने दिया- कोर्ट में इमरान ने लगाई गुहार, शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार

Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी गिरफ्तारी के बाद कराची, पेशावर, इस्लामाबाद से लेकर कई जगहों पर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और आगजनी की. वहीं इस मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को सही ठहराया, जिसके बाद पीटीआई ने कहा कि वह इमरान खान की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. इस बीच, पीटीआई का दावा है कि इमरान खान के सहयोगी असद उमर को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

पाकिस्तान के पूर्व पीएम को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान एनएबी ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है. सुनवाई के दौरान इमरान खान ने कोर्ट को बताया कि उनको डर है कि कहीं मकसूद चपरासी की तरह उन्हें न मार दिया जाए. वे लोग एक इंजेक्शन लगाते हैं और इंसान की धीरे-धीरे मौत हो जाती है. इमरान खान ने कोर्ट को बताया कि वे 24 घंटे से वॉशरूम भी नहीं गए हैं. वहीं इस सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी संख्या में रेंजर्स मौके पर मौजूद हैं.

उधर, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुरैशी को इमरान खान का बेहद करीबी समझा जा रहा है.

1000 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पेशावर में 4 की मौत

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में प्रदर्शन जारी है. कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की खबरें आई हैं. पेशावर में झड़प में चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने 1000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. जबकि पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी सेना तैनात की गई है. साथ ही खैबर पख्तूनख्वा में भी सेना की तैनाती कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Arrested: गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही इमरान खान को कई मामलों में कोर्ट ने दी थी जमानत, पाक के पूर्व PM के खिलाफ दर्ज हैं 121 केस

पीटीआई के कई नेता आरोप लगा रहे हैं कि इमरान खान को मारने की साजिश रची जा रही है. जबकि पाकिस्तान की सरकार ने इमरान खान की गिरफ्तारी को सही ठहराया है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि पूर्व पीएम इमरान खान ने 60 अरब टैक्स राजस्व की लूट की.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

8 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

17 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

17 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

24 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

31 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

32 minutes ago