बिजनेस

IPO लाएगी JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, 2,800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

JSW Infra IPO: शेयर मार्केट में आईपीओ का सीजन चल रहा है. इस फेहरिस्त में नया नाम है JSW Infra का , JSW ग्रुप की ये कंपनी मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. कंपनी ने आईपीओ के लिए draft red herring prospectus ( DRHP ) सेबी के पास भेज दिया है. कंपनी आईपीओ के जरिए नए शेयरों को लॉन्च करेगी. आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के कर्जों को चुकाने और बाकी निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

यो भी पढ़ें- Go First की इन्सॉल्वेंसी याचिका मंजूर, NCLT ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

2800 करोड़ का लाएगी आईपीओ- 

DRHP के मुताबिक JSW Infra, IPO के जरिए 2800 करोड़ रुपए की रकम जुटाना चाहती है. जेएसडब्ल्यू  ग्रुप ( JSW Group ) की कई सारी कंपनियां पहले से ही मार्केट में लिस्टेड हैं.   ये जेएसडब्ल्यू ग्रुप की तीसरी कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। समूह की जेएसडब्ल्यू ग्रुप की बाकी शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में जेएसडब्ल्यू एनर्जी ( jsw Energy ) , जेएसडब्ल्यू स्टील 9 JSW Steelहैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आईपीओ के आने से प्रमोटर्स के शेयर होल्डिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही इस आईपीओ लॉन्च की जिम्मेदारी JM Finance को दी गई है जो इसमें लीड बैंकर की भूमिका निभाएंगे.

क्या है कंपनी का बिजनेस –

JSW Infra की बात करें तो ये कार्गों हैंडलिंग का काम करती है. हर साल ये कंपनी 154 मिलियन टन का कार्गो हैंडल करती है. इसके अलावा जेएसडब्ल्यू इंफ्रा कंपनी  इंजीनियरिंग, निर्माण और परियोजनाओं से जुड़ी सर्व‍िस से जुड़ी है. 1984 में स्थापित की गई यह कंपनी इस समय देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है. कंपनी ने देश में व‍िभ‍िन्‍न क्षेत्रों में कई प्रमुख परियोजनाओं का काम किया है. इनमें से कुछ उदाहरण दिल्ली मेट्रो, नागपुर मुंबई , संगम पुल, समेत कई पर‍ियोनाएं व‍िकस‍ित करना है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

10 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

23 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago