तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
By Shubhra Rai
IND vs PAK
Pakistan Considering Boycotting Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पाकिस्तान की हर कोशिश बेकार जा रही है लेकिन फिर भी पड़ोसी मुल्क हार मानने को तैयार है. हाल ही में एक खबर आई थी कि इस साल एशिया कप श्रीलंका शिफ्ट किया जा रहा है. मगर अब पाकिस्तान Asia Cup को श्रीलंका शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, अगर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो वह इस टूर्नामेंट से हटने पर गंभीरता से विचार कर सकता है.
श्रीलंका में नहीं होगा एशिया कप!
एक ऐसे कदम से जो क्रिकेट की दुनिया को बड़ा झटका दे सकता है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप का बहिष्कार करने की धमकी दी है. श्रीलंका ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने की पेशकश की है. एशिया कप 2023 तब से विवाद का विषय रहा है जब से यह खबर आई कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी.
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: नेहाल वढेरा-सूर्या की तूफानी पारी, पॉइंट्स टेबल में मुंबई का धमाका, बैंगलोर को दी पटखनी
बीसीसीआई सचिव और एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने तब भारत के पाकिस्तान में खेलने पर चिंता व्यक्त की और इसे कहीं और शिफ्ट करने की बात कही. बाद में एसीसी की बैठक में पीसीबी ने टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा. हालांकि, रिपोर्टें सामने आईं कि श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी के सुझाव के साथ आया, जिसका पीसीबी ने विरोध किया.
पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की और एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बजाय श्रीलंका में करवाने का विरोध किया. बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने कहा, ‘सेठी ने इस बात पर जोर दिया एसीसी को पाकिस्तान का एशिया कप के लिए संशोधित हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए और अगर अधिकतर सदस्य चाहते हैं कि इसका आयोजन किसी दूसरी जगह पर होना चाहिए तो फिर यूएई में इसका आयोजन किया जाना चाहिए जैसा कि 2018 और 2022 में किया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की धमकी भी दे रहा है।
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…