दुनिया

Pakistan: एक, दो नहीं बल्कि 33 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेंगे इमरान खान, उपचुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मार्च में होने वाले उपचुनाव में सभी 33 संसदीय सीटों पर उनकी पार्टी के इकलौते उम्मीदवार होंगे. उनकी पार्टी ने यह घोषणा की है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार शाम यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह फैसला पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में किया गया.

महमूद कुरैशी ने कहा कि ‘‘ इमरान खान सभी 33 संसदीय सीट पर पीटीआई के इकलौते उम्मीदवार होंगे. यह फैसला खान की अध्यक्षता में रविवार को जमान पार्क लाहौर में हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में किया गया.’’

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि नेशनल असेंबली की 33 सीट पर उपचुनाव 16 मार्च को होंगे. पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से बेदखल किए गए खान की पार्टी के सांसदों ने पाकिस्तान संसद के निचले सदन (नेशनल असेंबली) को छोड़ दिया था. हालांकि, सदन के अध्यक्ष (स्पीकर) राजा परवेज अशरफ ने सांसदों के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया और कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से सत्यापित करने की आवश्यकता है कि क्या सांसद अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहे हैं या दबाव में. पिछले महीने अध्यक्ष ने पीटीआई के 35 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे, जिसके बाद ईसीपी ने उन्हें गैर-अधिसूचित कर दिया.

इसके बाद, अध्यक्ष ने अन्य 35 के भी इस्तीफे स्वीकार कर लिए (और ईसीपी ने उन्हें गैर अधिसूचित किया) और शेष 43 पीटीआई सांसदों के इस्तीफे के बाद खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को विश्वास मत की परीक्षा में डालने के लिए नेशनल असेंबली में लौटने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में नया सियासी संकट, इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, समर्थकों ने बनाया सुरक्षा घेरा

ईसीपी ने अब तक 43 पीटीआई सांसदों को गैर- अधिसूचित नहीं किया है. अगर ईसीपी शेष 43 पीटीआई सांसदों को गैर-अधिसूचित करता है तो खान की पार्टी का नेशनल असेंबली से लगभग सफाया हो जाएगा. पिछले साल अक्टूबर में अध्यक्ष द्वारा 11 पीटीआई सांसदों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद खान ने आठ संसदीय सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से छह पर जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago