होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी (सोमवार) को श्रीनगर में समापन हो गया. भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. बीते दिन रविवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यात्रा के अंतिम दिन में प्रवेश करते ही श्रीनगर के ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर लाल चौक (Lal Chowk in Srinagar) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था.
भारत जोड़ो यात्रा आज अंतिम दिन औपचारिक रूप से श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी. इसके साथ ही कांग्रेस ने यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए 21 प्रमुख गैर-एनडीए दलों (non-NDA parties) को आमंत्रित किया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पूरी यात्रा के दौरान समान विचारधराओं वाले दलों को एक साथ आने के कहा है. इसलिए कांग्रेस ने 21 विपक्षी पार्टियों को यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया था. लेकिन 9 राजनीतिक दलों ने कांग्रेस के साथ नहीं जाने का फैसला किया. जिसमें AIADMK, YSRCP, BJD, AIMIM, TMC, Samajwadi Party, JDU, TDP, AIUDF शामिल हैं. वहीं आम आदमी पार्टी और भारत राष्ट्रीय समिति जैसे दल भी समापन में शामिल नहीं होंगे.
भारत जोड़ो यात्रा में 12 राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस के आह्वान पर श्रीनगर पहुंच रहे विपक्षी दलों के नेताओं में डीएमके, एनसीपी, आरजेडी, जदयू, शिवसेना, सीपीआईएम, सीपीआई (VCK), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, केरल कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और जेएमएम शामिल हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी खुद को कितना तैयार कर पाती है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने विपक्षी दल इसमें शामिल होते हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar: मर जाना कबूल है लेकिन BJP के साथ नहीं जाएंगे- नीतीश कुमार का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि,”यह उनके जीवन के सबसे खूबसूरत और गहन अनुभवों में से एक रहा है. उन्होंने कहा, “मैंने लाखों लोगों से मुलाकात की, उनसे बात की. आपको समझाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. यात्रा का उद्देश्य देश को एकजुट करना था, यह देश भर में फैलाई जा रही नफरत और हिंसा के खिलाफ था. हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. वास्तव में किसी को भी इस तरह के प्यार भरी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी.”
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…