दुनिया

इमरान खान से जेल में वकीलों को नहीं मिलने दे रहे अफसर, PTI का आरोप- ये गिरफ्तारी नहीं ‘किडनैपिंग’ है, समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने और तीन साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद शनिवार को लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था. अब उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया है कि इमरान खान की कानूनी टीम को अदालत से संबंधित जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उनसे मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा है.

पीटीआई ने इमरान खान की गिरफ्तारी को ‘अपहरण’ बताया. पार्टी की तरफ से एक बयान में कहा गया कि इमरान खान की कानूनी टीम को अटक जेल के अधीक्षक तथा पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से की गयी अपीलों के बावजूद आवश्यक कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए उनसे मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा है. यह गिरफ्तारी की तरह नहीं बल्कि अपहरण की तरह लगता है.

अटक जेल में बंद हैं इमरान

बता दें कि इमरान खान इस वक्त अटक जेल में बंद हैं. इमरान को लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया और पंजाब के शहर अटक तक सड़क मार्ग से ले जाया गया. इस शहर की सीमा खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत से लगती है. ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा जायेगा लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें अटक ले जाया गया. अब उनकी गैरमौजूदगी में पीटीआई का नेतृत्व कर रहे शाह महमूद कुरैशी ने एक वीडियो संदेश में कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने लेकिन शांति बनाए रखने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा, कोर्ट से ही किया गया गिरफ्तार, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

उन्होंने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार है लेकिन कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए. कानून अपने हाथ में न लें.’’ इमरान खान ने पहले से रिकॉर्ड एक वीडियो में भी ऐसा ही संदेश दिया है जिसे पार्टी ने अपने सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया है लेकिन इस बार समर्थकों की प्रतिक्रिया इतनी उत्साहपूर्ण नहीं है. इमरान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उनके समर्थक नहीं उतरे जैसा कि नौ मई को उनकी गिरफ्तारी के वक्त देखा गया था. तब हजारों समर्थकों ने प्रदर्शन किया था.

समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील

इस बीच कुरैशी ने पीटीआई की कोर समिति की एक बैठक बुलाई, जहां तोशाखाना मामले में अदालत के फैसले और इमरान खान की गिरफ्तारी पर चर्चा की गई और उनकी रिहाई के लिए रणनीति तैयार की गई. पूर्व प्रधानमंत्री की सजा को खारिज करते हुए समिति ने देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

59 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago