दुनिया

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में निकली ‘राम मंदिर’ की झांकी, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ लिया हिस्सा, दिया ये संदेश

India Day Parade in New York: देश की स्वतंत्रता के सम्मान अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने 42वें इंडिया डे परेड में अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता का हर्षोल्लास से जश्न मनाया. रविवार को हुई परेड में अयोध्या राम मंदिर की एक झांकी शामिल की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े तो वहीं इस मौके पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूरी दुनिया को एकता का संदेश दिया.

बता दें कि इस मौके पर परेड में मुस्लिम, ईसाई और सिखों की झांकियां भी शामिल थी, जबकि भारतीय यहूदी और बौद्ध समूह के लोग भी शामिल हुए. महिलाओं और पुरुषों ने महाराष्ट्र के पारंपरिक ढोल बजाते हुए राम मंदिर की झांकी का स्वागत किया. हजारों लोगों ने इस परेड में भाग लिया लेकिन एक मुस्लिम संगठन के नेतृत्व वाले एक समूह ने इस परेड को बाधित करने का प्रयास किया, जिसे असफल कर दिया गया.

 

भारतीय अमेरिकी मुस्लिम काउंसिल ने अन्य समूहों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया, जिसमें कहा गया कि वे राम मंदिर के चित्र के खिलाफ सिखों, ईसाइयों और हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने इसे मुस्लिम घृणा वाली कट्टर कार्रवाई बताया और सार्वजनिक अधिकारियों से इस पर प्रतिबंध लगाने की अपील की.

ये भी पढ़ें-पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर महिला चिकित्सकों ने कोलकाता घटना पर जताया विरोध…ये डॉक्टर्स आज से सड़क पर कर रहे हैं मरीजों का इलाज

संन्यासियों के सबसे पुराने और सबसे बड़े संगठन जूना अखाड़ा के प्रमुख स्वामी अद्वैतानंद गिरि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने परेड में मार्च करने के लिए अधिकारियों और उनके बैंड की एक टुकड़ी भेजी. पुलिस विभाग ने अपने स्वयं के बैनर के साथ मार्च किया. भारतीय तिरंगा थामे एक समूह के दोनों ओर दो घुड़सवार पुलिस बल थे.

बांग्लादेश अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमले पर भी निकली झांकी

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमले को लेकर भी एक झांकी निकाली गई, जिसकी थीम थी “बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार को रोकें.” राम मंदिर की झांकी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में बांग्लादेशी अमेरिकी सिटी काउंसिल की सदस्य शाहना हनीफ भी शामिल थीं. इजरायली झंडा लिए एक व्यक्ति झांकी के नरसंहार विरोधी बैनर को थामे समूह में शामिल हो गया. परेड मार्ग के कई स्थानों पर यहूदी और इजरायलियों ने राम मंदिर की झांकी का समर्थन किया. भारत के यहूदियों का प्रतिनिधित्व करने वाला इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बेने इजरायल मार्च करने वालों के समूहों में से एक था.

गुरु तेग बहादुर को समर्पित झांकी भी हुई शामिल

इसमें गुरु तेग बहादुर को समर्पित एक झांकी थी. एक अन्‍य झांकी में भारत के संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर को दिखाया गया. लोगों ने जातिवाद को खत्म करने वाले उनके विचारों के पर्चे बांटे. तो वहीं हाल ही में कोलकाता में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करने वाला एक समूह भी परेड में शामिल हुआ. डॉक्टरों, व्यापारियों और मीडिया जैसे कई संगठनों ने भी झांकियां निकालीं. इस दौरान कई भारतीय लोक नृत्य और संगीत ने परेड की रौनक बढ़ाई और लोगों ने कलाकारों की जमकर सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago