दुनिया

Indian Student Missing in America: अमेरिका में एक और भारतीय छात्रा हुई लापता, इस साल अब तक इतने भारतीयों की गई जान

Indian Student Missing in America: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता होने की खबर सामने आ रही है. पिछले हफ्ते से छात्रा का कोई पता नहीं है. फिलहाल पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है और इसके लिए स्थानीय लोगों से मदद की अपील भी की है. बता दें कि अमेरिका में काफी वक्त से लगातार भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से यहां रहने वाले भारतीय समाज के चेहरों पर खौफ साफ दिखाई दे रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं. तो वहीं रविवार को सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटेरेज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि लापता छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी.

ये भी पढ़ें-Bangladesh MP Murder Case: अनवारुल अजीम की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे दोनों देश, फ्लैट के सीवेज से मिले मांस के टुकड़े, होगा DNA टेस्ट

पुलिस ने जारी किया ये नम्बर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा की तलाश के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है. पुलिस ने छात्रा के बारे में बताया है कि उसकी लंबाई पांच फुट छह इंच और वजन करीब 160 पाउंड और आंखें काली हैं. इसी के साथ ही पुलिस ने एक नंबर (909) 537-5165 भी जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी को नितिशा के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर फोन करके सूचना दें. वहीं पुलिस ने ये भी सम्भावना जताई है कि वह शायद कैलिफोर्निया लाइसेंस वाली 2021 टोयोटा कोरोला चला रही थीं. फिलहाल कार के रंग के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

 

अब तक सात भारतीयों की गई है जान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भारतीय छात्रों पर लगातार हमले की कई खबरें सामने आई हैं. इसी साल यानी 2024 में अमेरिका में सात भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की जान जा चुकी है. इन घटनाओं ने भारतीयों के दिल में डर पैदा कर दिया है.

जानें इस साल कब-कब हुई घटनाएं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 के मार्च महीने में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्र व कुचुपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष को सेंट लुइस में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. वह पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और 2023 में अमेरिका चले गए थे.

इसी साल मार्च में अभिजीत पारुचुरु की भी मौत की खबर मीडिया के जरिए लोगों को पता चली थी. हालांकि ये नहीं पता चला था कि उनकी मौत कैसे हुई है. किसी तरह की हमले की पुष्टि नहीं हुई थी.

2024 में 5 फरवरी को भारतीय मूल के छात्र समीर कामथ पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र थे और उनका शव इंडियाना क्षेत्र में मिला था.

फरवरी में ही एक और भारतीय मूल के छात्र जिसका नाम अकुल धवन था के मौत की खबर सामने आई थी. वह इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के छात्र थे.

2024 की 2 फरवरी को भारतीय मूल के आईटी एग्जीक्यूटिव विवेक तनेजा पर वाशिंगटन में एक रेस्टोरेंट के बाहर हमला हुआ था, इसमें उनकी जान चली गई थी.

2024 के जनवरी महीने में श्रेयस रेड्डी का शव मिला था. वह ओहायो के लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र थे.

2024 के ही जनवरी महीने में नील आचार्य के लापता होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई थी. वह पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago