चुनाव

Exit Polls 2024: एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

Exit Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों के मतदान खत्म होने के बाद अब लोगों की नजरें 4 जून पर टिकी हुई हैं, जब वोटों की गिनती की जाएगी. दूसरी ओर चुनाव खत्म होते ही सामने आए एग्जिट पोल को लेकर विपक्षी दलों का बयान लगातार सामने आ रहे हैं. ये इसके गलत होने का दावा कर रहे हैं.

अधिकांश एग्जिट पोल ने फिर से मोदी सरकार बनने का दावा किया है. इसको लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत होंगे.

सोनिया गांधी से कल आने वाले चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल को लेकर जब न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हमें इंतजार करना होगा. बस इंतजार करें और देखें.’ सोनिया गांधी ने ये भी कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो कह रहे हैं, चुनाव के नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे.


ये भी पढ़े: Exit Poll पर Rahul Gandhi की पहली प्रतिक्रिया… लिया सिद्धू मूसेवाला का नाम, जानें Video में क्या कहा


राहुल गांधी ने कही थी ये बात

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को लेकर कहा था कि ‘इसका नाम एग्जिट पोल नहीं है. इसका नाम मोदी मीडिया पोल है. ये मोदी जी का पोल है. ये उनका फैंटेसी पोल है.’ इसके अलावा उन्होंने INDIA गठबंधन कितनी सीटें जीतेगी के सवाल पर कहा था, ‘आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है 295… हमारी 295 सीटें आ रही हैं.’

ममता बनर्जी ने कही ये बात

एग्जिट पोल को लेकर इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एग्जिट पोल की कोई वैल्यू नहीं है. इसी के साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल को दिखाने को लेकर मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि हम देख चुके हैं कि 2016, 2019 और 2021 में किस तरह से एग्जिट पोल कराए गए थे. उनमें से एक भी सही साबित नहीं हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago