Digestion Problem: हेल्दी रहने के लिए पेट का सही रहना बहुत जरूरी होता है. आजकल बीजी लाइफ के कारण लाइफस्टाइल बहुत ख़राब हो गया है. दिन भर की थकान के बाद जब हम घर लौटते हैं तो खा-पीकर सीधार बिस्तर पर पहुंच जाते हैं. थकान और तनाव इतना ज्यादा रहता है कि बिस्तर पर पहुंच लाज़मी भी है. लेकिन आप जानते हैं कि रात का खाना खाकर सीधे बिस्तर पर सोने से आपका पाचन बिगड़ने लगता है. डिनर के तुरंत बाद सोने से मोटापा, सीने में जलन, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है. यही वजह है कि डिनर करने और सोने के बीच 3 से 4 घंटे का अंतर होना जरूरी बताया गया है.
एक्सपर्ट के मुताबिक आप चाहे कितने भी थके हो,आपने कितना भी काम किया हो लेकिन डिनर के बाद सोएं नहीं बल्कि वॉक करें. खाने के बाद वॉक करने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है. खाने के बाद थोड़ी देर वॉक करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है. आप जितने बजे भी खाते हैं खाना खाने के बाद सोएं नहीं बल्कि वॉक करें. थोड़ी देर की वॉक आपको कब्ज, गैस,एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से निजात दिलाएगी. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कितनी देर की वॉक करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट सी सेहत दुरुस्त रहेगी.
अगर आप रात का डिनर 8 बजे,उससे पहले या बाद में करते हैं तो खाना खाने के 5-7 मिनट बाद आप वॉक कर सकते हैं. वॉक करने से दो बेहतरीन फायदे होते हैं. पहला फायदा वॉक करने से पाचन दुरुस्त रहता है. वॉक करने से खाना डाइजेशन की गति में पहुंच चुका होता है. दूसरा ये खाना पचाने की गति को तेज कर देता है. खाने के बाद वॉक करने से ब्लड में शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है.
एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग डिनर के बाद वॉक करते हैं,उनको गैस की परेशानी दूर होती है. एसिडिटी, कब्ज,पेट दर्द,बदहज़मी और अपच जैसी परेशानी से निजात मिलती है. रिसर्च के मुताबिक अगर रात का खाना खाने के बाद धीमी गति से सैर करें तो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है और इंसुलिन का स्तर स्थिर होता है. डिनर के बाद टहलने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है. डिनर के बाद चहलकदमी करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस,अपच और ब्लोटिंग की बीमारी दूर होते है. आयुर्वेद के मुताबिक हर व्यक्ति को खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट की वॉक करना जरुरी है.
खाना खाने के बाद टहलने से ना सिर्फ पाचन दुरुस्त रहता है बल्कि कैलोरी भी बर्न होती है. वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी को बर्न करना जरूरी है. कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि रात को भोजन के बाद हल्की गति से 30 मिनट की सैर आपकी 150 कैलोरी तक बर्न करने में मदद कर सकती है.
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…