दुनिया

IndiGo Flight Emergency Landing: जेद्दा से हैदराबाद आने वाली फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची में लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

IndiGo Flight Emergency Landing In Pakistan: जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री के साथ हुई मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक यात्री को चिकित्सीय आपातकाल का अहसास होने के बाद विमान की पाकिस्तान के कराची में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जहां पर डॉक्टरों ने यात्री की देखभाल की. हलांकि, यात्री बच नहीं सका और आगमन पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की बतायी जा रही है. वहीं इसके अगले दिन 23 नवंबर को एयरलाइन ने इस बात की जानकारी दी.

इंडिगो ने दिया यह बयान

वहीं इस पूरे मामले पर इंडिगो एयरलाइन कंपनी का कहना है, “जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में एक मेडिकल इमरजेंसी थी. कैप्टन ने फ्लाइट को कराची की ओर मोड़ दिया, जहां पहुंचने पर एक डॉक्टर ने यात्री की देखभाल की. ​​दुर्भाग्य से, यात्री बच नहीं पाया और आगमन पर मृत घोषित कर दिया गया. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उड़ान कराची से रवाना हुई और 0908 IST पर हैदराबाद में उतरी.”

पहले भी कराची में हो चुकी है आपात लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले भी कराची में भारतीय विमान की आपात लैंडिंग हो चुकी है. इंडिगो की दिल्ली-दोहा फ्लाइट 6E-1736 में इसी वर्ष मार्च में अचानक से एक नाइजीरियाई पैसेंजर की तबीयत खराब होने पर मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी. वहीं तब भी यात्री की मृत्यु हो गई थी. हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने यात्री नाइजीरिया निवासी 60 वर्षीय अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: Viral: जब महिला ने फ्लाइट में ही उतार दी अपनी पैंट, बोली- यहीं करूंगी पेशाब

वहीं अगस्त 2023 में मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को भी मेडिकल इमरजेंसी के कारण रुट डायवर्ट करना पड़ा था. इसे नागपुर की तरफ मोड़ दिया गया था. यात्री को विमान से उतारने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

6 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

12 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

50 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

50 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago