देश

“48 घंटे के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर दो वरना…”, मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb threat: गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल 2 को उड़ाने की ‘धमकी भरा ईमेल’ मिला. सूत्रों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने इस विस्फोट को रोकने के लिए 48 घंटे के भीतर बिटकॉइन में 1 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की मांग की है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, सहार पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिस ईमेल से धमकी दी गई उसका पता है “quaidacasrol@gmail.com”.पुलिस ने आगे कहा कि मेल गुरुवार सुबह करीब 11.06 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था.

मेल में क्या लिखा गया है?

धमकी भरे मेल में लिखा था, “विषय: विस्फोट. यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है. यदि बिटकॉइन में दस लाख डॉलर पते पर स्थानांतरित नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 को विस्फोट कर देंगे. 24 घंटे बाद एक और अलर्ट दिया जाएगा.” धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: ‘पनौती’ बयान को लेकर बुरे फंसे राहुल गांधी; चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 25 नवंबर तक मांगा जवाब

पुलिस ने ट्रैक किया मेल का आईपी एड्रेस

शिकायत में एमआईएएल अधिकारी विस्मय पाठक ने पुलिस को बताया, ”जब मुझे धमकी भरा ईमेल मिला तो मैं हवाई अड्डे के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा केंद्र पर था. ईमेल में फिरौती न देने पर 48 घंटे के भीतर हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी दी गई है.” पुलिस ने धमकी देने और फिरौती मांगने के इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 385 (किसी व्यक्ति को चोट के डर से जबरन वसूली करने के लिए प्रेरित करना) और 505 (1) (बी) (जनता में डर या भय पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ इरादे से दिए गए बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने उस आईपी पते का पता लगा लिया है जहां से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था और वर्तमान में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए काम कर रही है. आगे की जांच चल रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ट्रंप का ‘यू-टर्न’ और धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ईरान पर हमले रोकने के संकेत से बाजार में तगड़ा फेरबदल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…

42 minutes ago

दहल उठा अमृतसर! AAP नेता ने भाई के सिर और छाती को गोलियों से भुना, क्या है मामला?

अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…

53 minutes ago

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

1 hour ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

2 hours ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

2 hours ago