International Yoga Day: भारत की 5000 साल पुरानी प्राचीन और बेमिसाल धरोहर ‘योग’ (Yoga) ने आज पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (International Yoga Day 2026) के मौके पर भारत के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी और गर्व करने वाली खबर आई है. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून को आधिकारिक तौर पर अपने प्रांत में “इंटरनेशनल डे ऑफ योगा” घोषित कर दिया है! इसके साथ ही न्यूयॉर्क के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर भी योग का डंका बजने वाला है.
गवर्नर मैथ्यू मेयर ने अपने आधिकारिक घोषणापत्र में भारत की इस प्राचीन विधा को विशेष सम्मान दिया है. उन्होंने कहा, “मैं, मैथ्यू मेयर, डेलावेयर राज्य का गवर्नर, 21 जून 2026 को ‘इंटरनेशनल डे ऑफ योगा’ घोषित करता हूं.” गवर्नर ने योग की जमकर तारीफ करते हुए इसे आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव (Stress) और डिप्रेशन के बीच बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित जीवन जीने का सबसे प्रभावी और सटीक माध्यम बताया है. उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें.
ये भी पढ़ें: ‘ऐसे नहीं..ऐसे करो..’, पीएम मोदी ने घूम-घूमकर लोगों को सिखाया सही पोज; देखें कोलकाता का वायरल वीडियो
योग का बुखार सिर्फ डेलावेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे हलचल भरी जगह यानी न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि इस महा-कार्यक्रम का नेतृत्व सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु ‘एच. आर. नागेंद्र’ कर रहे हैं. डेलावेयर और न्यूयॉर्क में हो रहे इन बड़े आयोजनों में ‘इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी’ और भारत के ‘वाणिज्य दूतावास’ (Consulate General of India) मिलकर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नेवी को मिले दुश्मन के काल: 3 स्वदेशी युद्धपोत से कितनी बढ़ेगी ताकत? पीएम मोदी ने की कमिशनिंग
साल 2014 में जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, तब रिकॉर्ड 175 देशों ने इसका समर्थन किया था. आज, 2026 में, यह भारतीय कूटनीति और ‘सॉफ्ट पावर’ का ही असर है कि अमेरिका जैसे सुपरपावर देशों के गवर्नर भी आधिकारिक रूप से योग को अपना रहे हैं. यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा ग्लोबल सेलिब्रेशन बन चुका है.
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…