ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने आज शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास इजराइल से जुड़े MSC ARIES कंटेनर जहाज को जब्त कर लिया. अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह से कथित तौर पर भारत के लिए रवाना हुआ था. यह लंदन स्थित ज़ोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा है, जो इज़रायली अरबपति इयाल ओफ़र और उनके परिवार द्वारा संचालित ज़ोडियाक समूह का एक हिस्सा है. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है.
चालक दल भारतीय
वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस जहाज का चालक दल भारतीय है. इनकी संख्या 17 के आसपास बताई जा रही है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जहाज एमएससी एरीज को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई के तट से होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाते हुए देखा गया था. जहाज ट्रैकिंग साइट, मरीन ट्रैफिक के अनुसार, जहाज वर्तमान में फारस की खाड़ी से होकर गुजर रहा है. इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ गया है.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में तोड़ा गया एक और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर, बनेगा कमर्शियल कॉम्पलेक्स
ईरानी खतरे को लेकर कई देश अलर्ट
ईरानी खतरे को भांपते हुए अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई अन्य देशों ने इजरायल में सरकारी कर्मचारियों के लिए नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए हैं. विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करें. जो लोग वर्तमान में ईरान या इजरायल में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं.”
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…