दुनिया

Iran Port Blast: ईरान के बंदर अब्बास शहर में राजई बंदरगाह पर भीषण धमाका, 4 की मौत.. 500 से अधिक लोग घायल

Iran Port Blast: ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है जबकि टोटल 500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण में लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई. ईरान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. ईरानी मीडिया के मुताबिक विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या 516 हो गई है.

यह विस्फोट बंदर अब्बास के ठीक बाहर शाहिद राजाई बंदरगाह में सिना कंटेनर यार्ड में हुआ. इसमें परिवहन कंटेनर, तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद भंडारण हैं. धमाके के बाद बचाव अभियान जारी है और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

आपातकालीन सेवाएं मौके पर तैनात

हसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें इलाके को खाली कराने में जुटी हैं. सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुंए का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ दिख रहा है.

धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. यह रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

धमाके के कारणों की जांच जारी

एक स्थानीय संकट प्रबंधन अधिकारी ने राज्य टीवी को बताया कि विस्फोट शाहिद राजाई बंदरगाह घाट क्षेत्र में संग्रहीत कई कंटेनरों के कारण हुआ. अधिकारी ने कहा, “हम वर्तमान में घायलों को निकाल रहे हैं और उन्हें चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर रहे हैं.” अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. ईरान की स्टेट टीवी ने बताया कि “ज्वलनशील पदार्थों के संचालन में लापरवाही विस्फोट का एक कारण थी.”

तेल सुविधाओं पर प्रभाव

विस्फोट से तेल सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ा. नेशनल ईरानी पेट्रोलियम रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि विस्फोट और आग का उसके प्रबंधन के तहत आने वाली रिफाइनरियों, ईंधन टैंकों, वितरण परिसरों या तेल पाइपलाइनों से कोई संबंध नहीं है.

विस्फोट से नुकसान

ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शक्तिशाली विस्फोट से कई किलोमीटर के दायरे में खिड़कियाँ टूट गईं. ऑनलाइन साझा किए गए फुटेज में साइट से मशरूम का बादल उठता हुआ दिखाई दिया. फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि विस्फोट की आवाज बंदर अब्बास से 26 किलोमीटर (16 मील) दक्षिण में स्थित एक द्वीप केशम में सुनी गई.

ये भी पढ़े धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों की पर्ची क्यों नहीं निकाली, पहलगाम हमले पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

-भारत एक्सप्रेस 

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

18 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

33 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago