यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग
Iraq University Fire: ईराक के उत्तरी शहर इरबिल में स्थित एक यूनिवर्सिटी के छात्रावास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हॉस्टल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा 18 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
ईराक की स्थानीय समाचार एजेंसी रुदाव के मुताबिक, इरबिल के छोटे से शहर सोरन में यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित हॉस्टल में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई. जिसमें 14 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में 18 लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की हालत नाजुक है.
सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक, इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
-भारत एक्सप्रेस
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…